
उरई (जालौन): जनपद के कालपी कोतवाली के पास मंगरौल पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (PTS) परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ तैनात एक उपनिरीक्षक बाबूराम (पुत्र कल्लू), ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक दरोगा मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी थे।मिली जानकारी के अनुसार, जालौन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात दरोगा का शव रविवार को उनके निवास स्थान पर फंदे से लटका मिला। जब काफी देर तक उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो साथ में तैनात कर्मियों ने खिड़की से झाँक कर देखा, जहाँ उनका शव लटका हुआ पाया गया।फतेहपुर के रहने वाले थे दरोगा सहकर्मियों ने बताया कि दरोगा स्वभाव से सरल थे और अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठावान थे। वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के रहने वाले थे। उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और वे जालौन के लिए रवाना हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
