• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

पुलिस क्षेत्राधिकरी कांठ की अध्यक्षता में थाना कांठ पर आगामी त्योहारों के संबंध में गोष्ठी की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

ByMoradabadprahari

Mar 12, 2026

मुरादाबाद,कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक की ओर से आगामी त्योहार ईद उल फितर को सकुशल संपन्न कराने को लेकर थाना कांठ में आयोजित की गई बैठक में कांठ पुलिस क्षेत्राधिकरी महोदय अभिनव द्विवेदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित शांति समिति की बैठक में कांठ पुलिस क्षेत्राधकारी महोदय अभिनव द्विवेदी ने कहा ईद उल फितर का त्योहार बहुत ही अच्छा त्योहार है। यह त्योहार भाईचारे का पैग़ाम देने के त्योहार है। सभी लोग ईद उल फितर के त्योहार को मिल जुलकर प्यार और खुशी के साथ मनाए। यदि इसी बीच कांठ तहसील क्षेत्र में कहीं पर भी यदि कोई समस्या आती है तो इस संबंध में अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित शांति समिति की बैठक में कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम रामनरेश यादव, कस्बा इंचार्ज राहुल राघव, एसआई कमलदीप सिंह, एसआई संजीव कुमार, एसआई फुज्जन खां,डॉक्टर मोहम्मद युसुफ,ठेकेदार जुल्फिकार अली,ओमप्रकाश सिंह रावण, सभासद खलील अहमद, डॉ सिराजुद्दीन अंसारी, मेहंदी हसन,मुशर्रफ प्रधान,राजवीर सिंह सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *