• Thu. Jun 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

CDO,की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पोषण समिति तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक आयोजित की गयी

ByMoradabadprahari

Mar 12, 2026

कुन्दरकी की प्रदेश में खराब रैकिंग होने पर सुपरवाईजर से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा इस संबंध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जताई नाराजगी

मुरादाबाद,मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पोषण समिति तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में समीक्षा के दौरान एफ.आर.एस. कार्यक्रम के अन्तर्गत ए.एम.सी. इन्फ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट में भगतपुर टांडा, बिलारी, कुन्दरकी, मुरादाबाद देहात की स्थिति खराब होने पर मुख्य सेविकाओं एवं सुपरवाईजरों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्य प्रगति खराब होने पर निर्देशित किया कि सुपरवाईजर फैमिली टीम की तरह कार्य करें, आपस में मतभेद न बनायें, बल्कि समन्वय बनाकर कार्य करें। सीडीपीओ का दायित्व है कि अच्छा कार्य करें और मुख्य सेविका एवं सुपरवाईजरों के संबंध में पूर्ण जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि सभी बेहतर प्रयास कर सकारात्मक दिशा में टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर पंखा, पेयजल आदि की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित किया जाये। पोषण वितरण में मुरादाबाद शहर, बिलारी, भगतपुर टांडा, मुरादाबाद देहात, डिलारी, मूढ़ापाण्डे, ठाकुरद्वारा, कुन्दरकी की माह फरवरी 2026 की प्रगति खराब होने पर उन्होंने सीडीपीओ को उन जगहों पर विशेष प्रयास कर कार्य ठीक प्रकार से करने के निर्देश दिए हैं। पोषण में कुन्दरकी की प्रदेश में खराब रैकिंग होने पर सुपरवाईजर से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा इस संबंध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ठीक प्रकार से कार्य करने के लिए इच्छुक नहीं है तो त्याग पत्र दे दें। उन्होंने कहा कि जिन सुपरवाईजरों द्वारा अच्छा कार्य किया जायेगा, उनको प्रोत्साहित किया जायेगा। बी.एच.एस.एन.डी. सेशन की आंगनवाडी केन्द्रों पर संख्या कम होने पर इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने होम विजिट को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। सेम और मेम बच्चों के चिन्हीकरण किए जाने के साथ ही कहा कि इसकी नियमित मानीटरिंग की जाये और सेम श्रेणी से निकालकर मेम श्रेणी में लाया जाये। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मंे भगतपुर टांडा, डिलारी, कुन्दरकी की प्रगति खराब होने पर इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने एनआरसी एडमिशन में ठाकुरद्वारा, डिलारी, मूढ़ापाण्डे की खराब प्रगति होने पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं एवं सुपरवाईजर आदि उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *