• Thu. Jun 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुगलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हनी ट्रैप गिरोह के 05 सदस्य गिरफ्तार

ByMoradabadprahari

Mar 12, 2026

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना मुगलपुरा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करता था।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह की महिला सदस्य पहले लक्षित व्यक्ति से दोस्ती करती थीं और फिर उसे मिलने के बहाने बुलाती थीं और उनकी न्यूड फोटो व वीडियो बनाते दौरान गिरोह के अन्य सदस्य वहां पहुंचकर व्यक्ति को छेड़छाड़ या बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते थे।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गैंग के निम्नलिखित 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया जिसमें 4 महिला हैं और 1 (शातिर अभियुक्ता)पुरुष: 01 है,

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध वसूली से संबंधित कुछ नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। लोक-लाज के डर से अधिकांश पीड़ित पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने से कतराते थे, जिसका फायदा उठाकर यह गैंग लगातार सक्रिय था।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गैंग के तार कहीं अन्य जनपदों से तो नहीं जुड़े हैं।

“ऐसे गिरोहों से सावधान रहें। यदि कोई आपको इस तरह के जाल में फंसाकर डराने या धमकाने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।” -थाना प्रभारी मुगलपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *