एटा। जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यादव मेला कमेटी के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यादव समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने आईएएस, पीसीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।
साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 200 छात्रों को सम्मान पत्र और पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कैलाश यादव ने की, जबकि संचालन समाजसेवी व किसान नेता श्री सुरेंद्र शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया है, वे पूरे समाज के लिए गौरव का विषय हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में आईएएस अभिषेक यादव, पूर्व सांसद कैलाश यादव, छोटे कैलाश यादव, शिवपाल सिंह यादव, चेतन बाबू यादव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये
करते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
कार्यक्रम में पहलवानों, क्रिकेट खिलाड़ियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, पूर्व मेला कमेटी अध्यक्ष सुनील यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. त्रिमल सिंह यादव, सपा नेता अवधेश यादव, प्रावेंद्र सिंह यादव, इंद्रजीत सिंह यादव, मेला कमेटी के महामंत्री डॉ. अशोक यादव, संतोष प्रधान, सुखवीर सिंह यादव, बीके यादव, उपेंद्र यादव, डॉ. अनिल यादव, संजीव यादव, प्रदीप यादव, पिंटू प्रधान, राम बृजेश यादव, महावीर सिंह यादव, गुमान सिंह यादव, राजेश यादव, साधु सिंह यादव, संजय सिंह, प्रवीण यादव, अजय यादव, संजय यादव, बदन सिंह यादव, के.पी. सिंह यादव, जबर सिंह यादव, रामेश्वर सिंह यादव, परमेंद्र सिंह यादव, मीरा गांधी, मान सिंह यादव, लोकपाल सिंह यादव, अविराम सिंह यादव, सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, एंड्रूज कॉलेज के मैनेजर रामगोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, किसान नेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में यादव मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव उर्फ बंटी चौधरी ने सभी अतिथियों व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर फूलों के साथ होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। यादव समाज के लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए मेला कमेटी के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
