• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ तहसील बार के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

ByMoradabadprahari

Mar 9, 2026

आज कांठ तहसील के सभागार में तहसील बार एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांठ तहसील के ग्राम न्यायालय के जज कुंवर सूर्यसेन सिंह उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट शहजाद रफी ने किया।

उन्होंने कहा कि आज हम अपना होली मिलन समारोह लगभग पांच साल बाद मना रहे हैं। क्योंकि होली मिलन समारोह का कार्यक्रम कोरोना नामक भयंकर बीमारी के बाद बंद हो गया था। इसी कारण से इसको आज लगभग पांच साल के बाद मनाया जा रहा है। होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में कांठ तहसील के एडवोकेट चौधरी कोमल सिंह ने बहुत अच्छी अच्छी हास्य कविताओं और शेरो शायरी के माध्यम से तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों,वकीलों और अतिथियों को हंसने पर मजबुर कर दिया। वरिष्ठ पत्रकार ओमवीर सिंह विश्नोई ने भी अपनी कविता के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कांठ तहसीलदार राजकुमार सिंह ने सभी वकीलों, पत्रकारों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि होली का ये क्षण आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए। होली का ये पर्व सभी को प्रेम,सुख,शांति,समृद्धि और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। अंत में तहसील सभागार में सभी अधिकारियों और वकीलों के द्वारा फूलों की होली खेली गई। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा कांठ तहसीलदार राजकुमार सिंह और ग्राम न्यायालय कांठ के जज कुंवर सूर्यसेन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोहम्मद शहजाद रफी और शमशाद खान ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार शर्मा,महासचिव दीपक विश्नोई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष भुप्रकाश सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह,चरण सिंह ढाका,चौधरी कोमल सिंह,संजीव विश्नोई,महावीर सिंह,विनीत कुमार नैन,अय्यूब खां,नन्हे खां,चरण सिंह सैनी,राहुल चौधरी,शीशराम सिंह,चरण सिंह देशवाल, सुनील कुमार,कपिल शर्मा,कपिल यादव,अतुल राजपूत,अतुल विश्नोई, अफसर अली, नाजिम सैफी आदि वकील उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *