दिनांक 08.03.2026 को वादी निवासी थाना गलशहीद क्षेत्रान्तर्गत ने अभियुक्त के द्वारा वादी की मोटरसाईकिल चोरी करके ले जाने के सम्बन्ध में मे थाना गलशहीद पर तहरीर दी, तहरीर के आधार पर थाना गलशहीद पर मु0अ0सं0 0016/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । विवेचना की कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 09.03.2026 को गलशहीद पुलिस द्वारा अभियुक्त सनी कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी भूडे का चौराहा असालतपुरा थाना गलशहीद जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया । अभियोग में गिरफ्तारी व मोटरसाईकिल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।