
MORADABAD , दिनांक 7 मार्च 2026 शनिवार को सेंट पॉल्स इंटरनैशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांठ में सत्र 2025 – 2026 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ,जिसमे
छात्र छात्राओं को अंक पत्र , मेडल,प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या ममता बिश्नोई ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करना सभी का मौलिक अधिकार है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना आवश्यक है। क्योंकि कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।कभी भी कठिन परिश्रम से घबराना नहीं चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल कांठ क्षेत्र का एकमात्र ऐसा स्कूल है जो उत्तम शिक्षा प्रदान करता है एवं समय- समय पर विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य एवं उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इस स्कूल में छात्र – छात्राओं के लिए अलग – अलग कक्षाएं संचालित होती हैं।कक्षा नर्सरी से 12 तक डिजिटल एवं स्मार्ट कक्षाएं संचालित होती है।हम उत्तम शिक्षा प्रदान कर रहे है।जिससे छात्रों को स्योहारा, धामपुर और मुरादाबाद जाने की आवश्यकता ही न हो।वो मेधावी छात्र जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उनके नाम इस प्रकार हैं -कक्षा नर्सरी- ए – सिद्धि राजपूत 99.6% अंक,कक्षा – नर्सरी -बी – आरोही 99.9%, कक्षा – नर्सरी – सी 99.9%, कक्षा – एल के जी – ए -नमरा 99.3%, कक्षा – एलजी- बी – ताबिश 96.3%,कक्षा – एलजी – सी – अलीशना नदीम 99.8%, कक्षा – एलजी- डी – पलक 99.7%, कक्षा – यूकेजी – ए – आशा ताहिर 100%, कक्षा – यूकेजी- बी -सनाया 94.6%, कक्षा- यूके जी – सी – वाणी सिंह 98.7%, कक्षा – यूकेजी- डी – हुदा रहमान 98.1%, कक्षा- यूकेजी – इ – दिव्यांशी 95.1%,
कक्षा – 1बी-1 मोहम्मद अफ्फान चौधरी 100%, कक्षा – 1 – बी 2 – अमायरा सिंह 95.4% , कक्षा 1- बी -3 – हिना 97.6%, कक्षा – जी 1- आयुषी 99.9%, कक्षा – 1 जी 2 में रगाद मलिक 95%,कक्षा 2 – बी 1 में अनिका भारद्वाज 98.9%, कक्षा 2- बी 2 माहिरा सिद्दीकी 98.6% , कक्षा 2- बी 3 मे सारण्य सिंह 97.9%, कक्षा – 2जी 1 में वर्णिका 99.8, कक्षा -2 जी 2 में शाइना 98.4%, कक्षा- 3 बी 1 में जतिन सैनी 92.8 % , कक्षा 3- बी 2 में वैदिक 95 % ,
कक्षा – 3 जी1 में दिव्यांशी 95.4%,कक्षा- 3 जी 2 में आफियान 98.9%, कक्षा – 4 बी 1 आध्यात्म 98.4 % , कक्षा 4 – बी 2 में वेदांत 93.8 % ,कक्षा- 4जी 1में सोफिया 97.2% ,
कक्षा -4 जी 2 में अनुकृति 97.8%, कक्षा – 5 बी 1में सौरभ कुमार 98.8 %,
कक्षा -5 बी2 में लक्ष्य 96% , कक्षा 5 जी 1
में श्रेयांशी राठी
98.4 %, कक्षा- 5G2
में अवनी 97.9%,
कक्षा – 6 बी1 में लवी 96.4%, कक्षा- 6 बी 2 में मौ. अमान 93.9 %, कक्षा- 6 जी में दिव्यांशी चौधरी
93.8 % , कक्षा – 7बी1 में मंतव्य विश्नोई 98.6% , मधुर त्यागी 98.6%, कक्षा – 7 बी2 में मौ. अर्श
97.4% %,
कक्षा – 7 यमशी 97.6%,
कक्षा – 8बी1 में दीप 98.60%,
कक्षा 8- बी2 में मौ. अरसलान 97.5 %, कक्षा – 8 जी में आध्यात्मिका विश्नोई ने 99.1 % अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
सभी मेधावी छात्र अंक- पत्र और मेडल पाकर खुशी से झूम उठे। अंत में स्कूल चैयरमेन जितेंद्र बिश्नोई, रितु विश्नोई, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन बिश्नोई ने सभी उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं अभिभावक गण का विद्यालय आगमन पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
