• Sat. Mar 7th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ विधायक कमाल अख्तर ने अपने कैम्प कार्यालय पर सुनी लोगों की विभिन्न समस्याएं। उनको दूर करने का दिया आश्वासन।

ByMoradabadprahari

Mar 6, 2026

मुरादाबाद ,कांठ नगर के मुख्य बस स्टैंड के पास धामपुर मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमाल अख्तर के समक्ष तमाम फरियादी अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ठीक तीन बजे अपने कैम्प कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान तमाम फरियादी अपनी शिकायत लेकर वहां पर पहुंचे थे।कांठ नगर के मुख्य शिव मंदिर के समीप रहने वाले नीलमणि विश्नोई ने अपने बिजली के पुराने मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगवाया था। जिसके कारण उनके घर का बिजली का बिल 44000 रूपए के करीब का आया था। जिसमें से उन्होने 5000 रूपए जमा भी कर दिया था। ताकि विद्युत विभाग के द्वारा मीटर उखड़ने से बचाव किया जा सके। उन्होंने कांठ विधायक कमाल अख्तर के समक्ष अपने बिल को दुरुस्त कराने की बात रखी ताकि भविष्य में उनको कोई भी समस्या नहीं हो।कांठ विधायक कमाल अख्तर ने एसडीओ विद्युत कांठ सचिन रस्तोगी को फोन करके तुरंत ही उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कहा। एसडीओ विद्युत कांठ ने विद्युत उपभोक्ता को एक्सईएन विद्युत विभाग के पास जाने के लिए कहा है। कांठ विधायक कमाल अख्तर ने अन्य लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी दूर करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, नाजिम अली,सहल दिलशाद,अंजार चौधरी,अमजद अली,दानिश उर्फ भूरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *