• Sat. Mar 7th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

होली पर 3 दिन में 10 करोड़ की बिक्री, आबकारी विभाग, 1 अप्रैल से कर रहा बदलाव: 100 ml के टेट्रा पैक की एंट्री

ByMoradabadprahari

Mar 6, 2026

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष (2025-26) के आगमन के साथ ही आबकारी विभाग ने राजस्व और व्यवस्था को लेकर बड़े बदलावों की तैयारी कर ली है। जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने विभाग को उत्साहित किया है, वहीं आगामी सत्र के लिए सभी दुकानों की रिनीवल की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है।

पिछले वर्ष के राजस्व के मुकाबले इस बार राजस्व में 18% उछाल देखा गया है मुरादाबाद में शराब की खपत में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले महज 3 दिनों में लगभग 10 करोड़ रुपये की शराब बेची जा चुकी है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए 563 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी है, जो कि वर्ष 2025-2026 की तुलना में 18% अधिक है। मॉडल शॉप्स की स्थिति यह है कि एक दिन में औसतन 20 लाख रुपये तक का कारोबार दर्ज किया जा रहा है।

1 अप्रैल से मिलेंगे 100ml के पैक और नए ‘टेट्रा पैक’

उपभोक्ताओं की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने पैकिंग में बदलाव किया है।नया स्वरूप: 1 अप्रैल से बाजार में शराब के नए टेट्रा पैक उपलब्ध होंगे। अब पहली बार 100 ml की पैकिंग भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कम मात्रा चाहने वाले ग्राहकों को आसानी होगी

मॉडल शॉप के लिए नए नियम शासन के नए नियमों के अनुसार, अब मॉडल शॉप के क्षेत्रफल को लेकर स्पष्टता दी गई है। अब 400 स्क्वायर फिट के दायरे में शानदार और व्यवस्थित मॉडल शॉप बनाई जा सकेंगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

छूटी हुई दुकानों के लिए 10 मार्च 2026 से आवेदन जो दुकानें इस बार रिन्यू नहीं हो पाई हैं या रिक्त रह गई हैं, उनके लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने वाली है इच्छुक आवेदक 10 मार्च से आवेदन कर सकेंगे।लॉटरी: आवंटन पूरी तरह पारदर्शी होगा। 20 मार्च को NIC (National Informatics Centre) के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी।

अवैध व जहरीली शराब कहीं भी न बिके यही विभाग का लक्ष्य रहता है, 100 ml के छोटे ट्रेटा पैक को निकालने में विभाग की मंशा विभाग के राजस्व को बढ़ाना है -आबकारी अधिकारी आर पी सिंह ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *