MORADABAD ,कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने अलग अलग मामलों में कुल ग्यारह लोगों के उपर एफआईआर दर्ज की है। साथ ही उन सभी लोगों के ऊपर चालान की कार्यवाही भी की गई है। ग्राम पंचायत सलेमपुर अभिषेक पुत्र महेंद्र ने गांव के ही दीपेंद्र,राहुल,दयानंद और गौरव पर होली के रंग के अवसर पर गाली गलौज करने तथा रंग लगाने पर महेंद्र पुत्र दयाराम के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें कांठ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। दूसरे मामले में कस्बा उमरी कलां के फरीदगंज मोहल्ला निवासी महिला का आरोप था कि बिलाल पुत्र मुशर्रफ निवासी नसीराबाद उसको रास्ते में आते जाते समय छेड़ता रहता है तथा कई तरह की अश्लील हरकतें करता रहता है। उसने यह बात अपने माता पिता को बताई तो बिलाल ने उसको फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके कारण युवती के माता पिता भी परेशान हो गए। इस बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा।3 मार्च को होली के दिन उसके माता पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। मां पड़ोस में गई थी तभी बिलाल उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर बिलाल ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ डाले। महिला ने शोर मचाया तो उसकी आवाज को सुनकर महिला के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। जिन्होंने महिला को बिलाल के चंगुल से छुड़ाया।

जान बचाकर भागते समय वह धमकी देकर भाग गया। उसका मोबाइल भी वहीं पर छूट गया। पीड़िता ने अपने माता पिता को यह बात बताई तो उसके माता पिता ने कांठ थाने में जाकर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करने को लेकर तहरीर दी लेकिन वहां पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई। आखिर में पीड़िता एसएसपी सतपाल अंतिल के समक्ष पेश हुई। एसएसपी के आदेश के बाद दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कांठ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्राम गढ़ी निवासी युसुफ का कहना है कि14 फरवरी को उसने कांठ थाने में गांव गढ़ी निवासी इमरान आदिल और युसुफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके कारण अभियुक्त युसुफ जेल में बंद है और शेष तीनों अभियुक्त अभी भी खुले घूम रहे हैं और उसको केस वापस लेने की धमकी देते हैं। लेकिन अभी तक कांठ थाना पुलिस के द्वारा तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके कारण उसके परिवार वालों की जान का खतरा बना हुआ है। अब आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अन्य घटनाओं के कुछ आरोपियों मोहित विश्नोई उर्फ डैनी,रमेश,दयानंद, प्रीतम, राहुल,रोहताश,छत्रपाल,अंकित, लोकेश,अंकित और कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में चालान पेश किया है।
