• Wed. Mar 4th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

फायर सीजन की आहट से अग्निशमन विभाग अलर्ट, GST ऑफिस की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ रियलिटी चेक

ByMoradabadprahari

Feb 28, 2026

सरकारी भवनों की विशेष जांच अभियान

मुरादाबाद ,बढ़ते तापमान और ‘फायर सीजन’ की शुरुआत को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के कुशल मार्गदर्शन में आज सरकारी कार्यालयों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया।इसी क्रम में, अग्निशमन सेवा के अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने अपनी टीम के साथ जीएसटी (GST) ऑफिस का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में लगे फायर उपकरणों की कार्यक्षमता और आपातकालीन निकास मार्गों की बारीकी से जांच की गई।ऑफिस में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र), हाइड्रेंट सिस्टम और अलार्म की सक्रियता को परखा गया। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय त्वरित कार्रवाई करने और सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके बताए गए।अग्निशमन विभाग की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि प्रशासन इस बार गर्मी के मौसम में होने वाली जान-माल की हानि को रोकने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *