
MORADABAD ,संत निरंकारी मिशन के तहत जल संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण का शुभारंभ 22 फरवरी से शुरू होगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी संत निरंकारी मिशन के निरंकारी अंकित कुमार ने पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया है कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार पूरे भारत में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशाल महाभियान के अंतर्गत पूरे देश में करीब1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि ऐतिहासिक स्वरूप धारण हो और जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को पूरे देश और समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का कार्य हो। बताया गया है कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज को ये अनुभूति कराना है कि जल केवल एक संसाधन ही नहीं बल्कि यह मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार और ईश्वर की एक अमूल्य देन है। जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का एक नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक ज्ञान जागरूकता गोष्ठियां एवम् सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जल जनित रोगों तथा स्वच्छता के महत्व पर जन चेतना को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है और यह पल याद दिलाता है कि जब मन निर्मल होता है तभी प्रकृति भी स्वच्छ होती है। उन्होंने बताया कि धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक स्वच्छ और सुंदर,संतुलित रूप में संजोकर रखना स्वच्छ जल और स्वच्छ मन अभियान इस पावन संकल्प का एक सजीव प्रतीक है।
