
बिजनौर ,जिले के नूरपुर ब्लाॅक के सैदपुर माफी गांव में भारतीय किसान यूनियन की मुरादाबाद मंडल की तीन जिलों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया था जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हम किसानों के खिलाफ तीन काले कृषि कानून बनाए हैं। इसमें ये प्रावधान है कि हम 300% ड्यूटी भारत के सेब पर लगा सकते हैं। जबकि दूसरे देश भूटान और नेपाल में ये नहीं है। भारत में सोयाबीन का दूध अमेरिका से आयेगा। विदेशों को भारत से बड़ा मार्केट नहीं मिल सकता। बाहर का माल भारत में आएगा तो फिर भारत का किसान बर्बाद हो जाएगा। इन सभी का हमे एक बड़े स्तर पर विरोध करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक आप जिंदा रहोगे तो आप संगठन में काम करोगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने खेती की जमीन के धारा 80 के तहत प्लाटिंग में बदलने को किसानों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बताया है। ये हम सभी किसानों के लिए एक चक्रव्यूह के समान है। जिसमें हम सभी किसान बुरी तरह से फंस चुके हैं।देश के सभी किसानों को इसका बड़े पैमाने पर विरोध करना होगा। अब सरकार की गलत पॉलिसी का विरोध करने का समय आ गया है।मोदी सरकार ने देश के सवर्ण समाज के लोगों को यूजीसी के नाम पर उलझा कर रख दिया है। यूजीसी की लाकर मोदी सरकार जिम्मेदार सवर्ण समाज को कमजोर करने का कार्य किया है।उन्होने देश को बर्बाद होने से बचाने के लिए सभी वर्ग के लोगों के लिए समान कानून बनाने की मांग की।इस अवसर पर निर्देश चौधरी प्रदेश महासचिव भाकियू महिला मोर्चा,चौधरी ऋषिपाल सिंह भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दर्शन सिंह विश्नोई तहसील अध्यक्ष कांठ,गायत्री देवी भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संभल,आलोक कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील प्रधान जिलाध्यक्ष बिजनौर, समरपाल सिंह मुख्य महासचिव,मनप्रीत सिंधू युवा जिलाध्यक्ष बिजनौर, चौधरी कविराज सिंह तहसील अध्यक्ष धामपुर, महेंद्रपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, सरदार अवतार सिंह युवा शक्ति दल टिकैत संभल, अभिराज सिंह अमरोहा, शीशपाल सिंह जिला संरक्षक बिजनौर, चौधरी चंद्रपाल सिंह नूरपुर ब्लाॅक अध्यक्ष, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, विजेंद्र पाल सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मनोज चौधरी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद, विजयपाल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाकियू टिकैत, चौधरी दानवीर सिंह भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक, लुधियान सिंह, घनेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष मुरादाबाद कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी महेंद्र सिंह और मंच का संचालन जितेंद्र सिंह चौहान ने किया।
