• Thu. Mar 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कृषि विभाग द्वारा संचालित फसल बीमा योजना के लाभार्थीयों को क्षतिपूर्ति सहायता राशि वितरित किया गया

ByMoradabadprahari

Feb 21, 2026

मुरादाबाद , मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश के करकमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी किसानों/परिवारो को क्षतिपूर्ति सहायता राशि One Click DBT.के माध्यम से दिनांक 21.02.2026 को वितरित किया गया। सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी, मुरादाबाद की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम समारोह का लाईव प्रसारण जनपद स्तर पर एन0आई0सी0 मुरादाबाद में देखा गया। उक्त लाईव प्रसारण कार्यक्रम में श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मुरादाबाद, सन्तोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, डा0 राजेन्द्र पाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी, विश्वेन्द्र, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बिलारी, राम किशन, जिला गन्ना अधिकारी, हर्षित चौहान, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मुरादाबाद सदर, श्री रमेश सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी, रोबिन कुमार विश्नोई, जिला समन्वयक इफको टोकियो, प्रदीप कुमार सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के कर्मचारी, लाभार्थी कृषकगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण विकासखण्ड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलारी एवं ठाकुरद्वारा, कॉमन सर्विस सेन्टर इत्यादि स्थलों पर किया गया, जिसमें कृषक एवं जनप्रतिनिधिगणों ने प्रतिभाग किया।
श्री सन्तोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि खरीफ, 2025 में 468 कृषकों के बैंक खाते में रू0 1136544 का अन्तरण पूर्व में किया जा चुका है, तथा आज 784 कृषकों के बैंक खाते में रू0 1398905 की धनराशि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अन्तरित किया गया है, इस प्रकार से खरीफ, 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल 1252 कृषकों के फसल क्षति होने पर बैंक खाते में रू0 2535449 का भुगतान हुआ है।
श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मुरादाबाद द्वारा राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेकों का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *