• Fri. Oct 30th, 2026

मुख्य विकास अधिकारी विकास खंड मुरादाबाद के ग्राम पंचायत मौरा मुस्तकम में आयोजित ग्राम चौपाल पहुंचीं।

ByMoradabadprahari

Feb 21, 2026

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी विकास खंड मुरादाबाद के ग्राम पंचायत मौरा मुस्तकम में आयोजित ग्राम चौपाल पहुंचीं।

उन्होंने इस दौरान ग्राम चौपाल में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मोरा की मिलक का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय की कक्षाओं में अध्ययनरत् छात्र – छात्राओं से उनके विषयों पर आधारित प्रश्न किये तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय में पेड़-पौधें लगाने तथा परिसर एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्र की स्थिति में सुधार लाने, साज-सज्जा करने एवं बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि करने के निर्देश दिये।
बच्चों को प्रतिदिन गतिविधि कराने के लिए उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *