• Thu. Mar 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मूंढापांडे ओवरब्रिज के पास युवक की हत्या का खुलासा, ब्लेड के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार

ByMoradabadprahari

Feb 19, 2026

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो ने खोला राज

पुलिस व सर्विलांस टीम के कड़ी महनत वह सीसीटीव कैमरो की मदद से खुलासा हुआ -एसपीसटी कुमार रणविज सिंह

मुरादाबाद (मूढापाण्डे)।मूढापाण्डे पुलिस ने करीब एक माह पूर्व दलपतपुर ओवरब्रिज के पास हुई युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त स्टील ब्लेड और मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।बीती 11 जनवरी 2026 की सुबह मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर स्थित दलपतपुर नवनिर्मित ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिला था। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतक की पहचान मूढापाण्डे निवासी सुमित उर्फ भूरा के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी शालिनी उर्फ प्रियंका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने दिन-रात एक कर दिया। जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और भौतिक सबूतों को जोड़ने के बाद पुलिस के निशाने पर आकाश पुत्र रामप्रताप (निवासी ग्राम मूढापाण्डे) आया।गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुर्म कुबूल करने के बाद आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील ब्लेड। मृतक सुमित का मोबाइल फोन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *