
मुरादाबाद,कांठ नगर में शिक्षा के एक नए कोचिंग संस्थान एकलव्य एकेडमी का आज गन्ना विकास समिति कांठ के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह विश्नोई और मुकेश कुमार माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र सिंह विश्नोई ने कहा कि पहले अनेक छात्र और छात्राओं को नौकरी के लिए कोचिंग लेने के लिए मुरादाबाद,दिल्ली अथवा किसी बड़े शहर में जाना पड़ता था। परन्तु आज कांठ नगर के अंदर ही इतने सारे कोचिंग संस्थान खुल चुके हैं कि अब शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र और छात्राओं को किसी भी अन्य स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा।ये एकलव्य एकेडमी संस्थान इसी कड़ी में मील का पत्थर साबित होगा। एकलव्य एकेडमी के संचालक दीपक सैनी ने बताया कि यहां पर सभी प्रकार की नौकरियों की तैयारियां कराई जाएगी। गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह विश्नोई और मुकेश कुमार माहेश्वरी ने एकलव्य कोचिंग संस्थान के मालिक ग्राम बहादुरपुर खद्दर निवासी दयाराम सिंह सैनी और संचालक दीपक सैनी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार माहेश्वरी,बीजेपी के मंडल अध्यक्ष कांठ अंकुश चौहान, सूरज गुर्जर,देवेन्द्र चौहान, पारुल चौहान,महेश गुप्ता, नसीरपुर ग्राम प्रधान राजवीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
