
कांठ नगर में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लघु नाटक प्रस्तुत कर सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों और अतिथियों को तालियां बजाने पर मजबुर कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्कूल के मेधावी छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कांठ नगर के प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक ल चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार जिंदल एवं डॉक्टर राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ अशोक कुमार जिंदल ने कहा कि छात्र और छात्राएं शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण करें और शिक्षित होकर अपने माता पिता, अपने गुरुजनों, अपने समाज और अपने देश का नाम रोशन करने का कार्य करें। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाध्यापक उदयवीर सिंह चौहान, पारुल जैन सोनी, वरिष्ठ शिक्षिका वंदना विश्नोई, नीरू रस्तोगी, वंदना शर्मा, सोनी, देवेश कुमार, कविता रानी, राखी विश्नोई एवं सभी अनुदेशक गण भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले तथा अपनी कक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि गणों और पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
