

धामपुर में फुट पेट्रोलिंग
बिजनौर ।पुलिस अधीक्षक बिजनौर कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी धामपुर, थाना धामपुर पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम के साथ कस्बा धामपुर में फुट पेट्रोलिंग एवं एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज की गई। इस दौरान व्यापार मंडल एवं सर्राफा मंडल के पदाधिकारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक बिजनौर केके विश्नोई ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही, सभी दोपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं अपनी सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई।बिजनौर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाई डांडिया इवनिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ,https://moradabadprahari.com/?p=4990
