
लेडीज क्लब ने किया डांडिया इवनिंग का आयोजन
मुरादाबाद। लेडीज क्लब, सिविल लाइंस मुरादाबाद द्वारा आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि एवं दीपावली के शुभ अवसर पर ‘डांडिया इवनिंग’ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन क्लब की प्रेसिडेंट डॉ. विमिता अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मीटिंग की शुरुआत में क्लब की सचिव सपना अग्रवाल ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रकृति, टिटु, पायल एवं शानू द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं:
* ग्रुप डांस: सुमिता कपूर, श्वेता कपूर तथा नम्रता अग्रवाल ने आकर्षक ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
* डांडिया ग्रुप डांस: श्वेता अग्रवाल, अंजलि, पूजा, सादिका, अमृता शाह तथा प्रियंका ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

* मनोरंजक स्किट: प्रकृति, छवि तथा राशि मित्तल द्वारा एक मनोरंजक स्किट (नाटक) का मंचन किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा।इस डांडिया इवनिंग और मीटिंग में कोषाध्यक्ष अर्चना साहू, ममता गर्ग, रेनू गुप्ता, शशि शाह, संजुल अग्रवाल सहित क्लब की लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहीं।अंत में क्लब की अध्यक्षा डॉ. विमिता अग्रवाल ने सभी सदस्यों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद ज्ञापित किया।

