• Mon. Oct 19th, 2026

जंगली हाथियों के झुंड ने रौंदी 14 बीघा से अधिक गन्ने की फसल, किसानों में दहशत।

ByMoradabadprahari

Oct 19, 2026

जंगली हाथियों के झुंड

बिजनौर।बिजनौर जिले के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में जंगल से निकलकर आए जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के खेत में घुसने और फसल को नुकसान पहुंचाने का वीडियो किसानों ने अपने कैमरों में कैद किया है।बताया गया कि जंगली हाथियों का झुंड रात के समय जंगल से निकलकर गांव के आसपास पहुंचा और खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को पैरों तले रौंद दिया। किसान सुबह जब अपने खेतों पर पहुंचे तो वहां फसल की बर्बादी देखकर उनके होश उड़ गए। बुजुर्ग किसान अपनी सालभर की मेहनत से तैयार की गई गन्ने की फसल को बर्बाद देखकर सिर पकड़कर बैठ गया।

जंगली हाथियों के झुंड ने किसान राजेश पाल, राजपाल सिंह, बलराज सिंह, राजेंद्र सिंह समेत अन्य किसानों की 14 बीघा से अधिक गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगल से बाहर निकलकर गांव और खेतों में पहुंच रहे हाथी अब किसानों के लिए खौफ का कारण बन चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसानों की बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। हाथियों की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कुक्कुट पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े मो. आरिफ, कुक्कुट विकास नीति से मिला ₹15 लाख का अनुदान https://moradabadprahari.com/?p=4947

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *