• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में क्षेत्र की धरोहरों के विकास के लिए आवाज़ उठाई

ByMoradabadprahari

Feb 18, 2026

मुरादाबाद,।उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांठ विधानसभा क्षेत्र 25 के विधायक प्रदेश में पर्यटन धरोहरों के विकास और जल जीवन मिशन का मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने बड़े ही जोरदार तरीके के साथ विधानसभा में अपने पक्ष को रखा।कांठ विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को विधानसभा में कहा कि पर्यटन धरोहरों का विकास किसी एक विशेष वर्ग या किसी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि सर्व समाज और सभी धर्म स्थलों के साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए। कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कांठ नगर में स्थित बिश्नोई समाज के श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीवा मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की तथा विश्नोई समाज के ब्रह्मलीन संत पूज्य गुरु श्री राजेंद्रानंद जी महाराज की प्रतिमा भूढ़ मंदिर परिसर के समीप स्थापित कराने का अनुरोध किया। कांठ नगर में स्थित यह मंदिर विश्नोई समाज के लोगों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, जहां राजस्थान, हरियाणा,दिल्ली,मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,बिहार सहित देशभर से श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। वहीं कांठ विधायक कमाल अख्तर ने अपनी कांठ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम लाडलाबाद के प्रकतेश्वर शिव मंदिर का भी जिक्र किया और मंदिर जाने वाले जर्जर मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग सरकार से की है। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना की कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। उन्होने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, टिकाऊ,मजबूत और सर्व समावेशी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *