• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद को नई सौगात: गोविंदपुरम आवासीय योजना का भव्य आगाज़, मंडल आयुक्त ने लॉन्च की पंजीकरण पुस्तिका

ByMoradabadprahari

Feb 18, 2026

सुनियोजित शहर विस्तार को मिलेगा बढ़ावा

मुरादाबाद। शहर के सुनियोजित विस्तार और आम जनमानस को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी ‘गोविंदपुरम आवासीय योजना’ का औपचारिक शुभारंभ मंडल आयुक्त आञ्जनेय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने योजना की पंजीयन पुस्तिका (Brochure) और बुकिंग हेतु वेब लिंक को भी लॉन्च किया।

हमारा लक्ष्य केवल जमीन बेचना नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित समाज और सुंदर मुरादाबाद का निर्माण करना है। गोविंदपुरम में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है ताकि शहर मुरादाबाद में रहने वाले व्यक्ति का अपने घर का सपना पूरा हो सके,गोविंदपुरम आवासीय योजना मुरादाबाद की एक नई पहचान बनेगी और नागरिकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा मूल्यवर्धक आवासीय वातावरण प्रदान करेगी।।”— आञ्जनेय सिंह, मंडल आयुक्त, मुरादाबाद

गोविन्दपुरम आवासीय योजना (प्रथम चरण)प्राधिकरण द्वारा दिल्ली रोड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के मध्य स्थित ग्राम मनोहरपुर एवं मंगूपुरा के लगभग 110 एकड़ भूमि किसानों एवं भूमि स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष / आयुक्त महोदय, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण / मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद के मार्गदर्शन में अद्यतन क्रय की गयी 80 एकड़ भूमि के, लगभग 67 एकड़ (271552 व०मी०) भूमि पर लगभग 22 वर्षों के लम्बे अन्तराल के पश्चात महायोजना-2031 के आवासीय भू-उपयोग की भूमि पर योजना लाने की तैयारी की गयी। प्रसिद्ध रेडियो खगोलशास्त्री श्री गोविन्द स्वरूप के नाम पर 27.1552 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित योजना का नामकरण गोविन्दपुरम आवासीय योजना करते हुए योजना के प्रथम चरण का नियोजन किया गया तथा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम द्वारा योजना को उ०प्र० रेरा में पंजीयन हेतु आवेदन किया गया। उ०प्र० भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यू०पी० रेरा) द्वारा दिनांक-22.12.2025 को पंजीकरण सं०-UP RERA PRJ 667340/12/2025 प्रदान किया गया हैं। गोविन्दपुरम आवासीय योजना प्रथम चरण, जिसकी परियोजना लागत लगभग रू0 580.00 करोड है। योजना के आवासीय भूखण्डों की दर रू0 42,000/- प्रति व०मी० रखी गयी है।मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आज “गोविंदपुरम आवासीय योजना फेज-1” का विधिवत शुभारंभ किया गया है। यह योजना मा० मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना/नये शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही है, जिसमें उ०प्र० सरकार द्वारा अवैध निर्माणों को रोकने तथा आवासीय समस्याओं के निस्तारण हेतु सुनियोजित आवासीय कॉलोनी विकसित किये जाने के उद्देश्य से योजना की आवश्यक भूमि के क्रय हेतु, भूमि के मूल्य का 50 प्रतिशत वित्त पोषण किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके कारण योजना को धरातल पर लाया जाना सम्भव हो सका। मुरादाबाद शहर के सुनियोजित, पारदर्शी एवं सतत शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुरादाबाद नगर समेत समस्त नगरवासी इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री जी को सादर धन्यवाद अर्पित करते है।उक्त योजना में 112.50व०मी०, 162.00व०मी०, 200.00 व०मी०, 288.00व०मी० एवं 450.00व०मी० भूखण्ड क्षेत्रफल के लगभग 477 आवासीय भूखण्ड नियोजित किये गये हैं। योजना में 15 भूखण्ड मिश्रित भू-उपयोग के भूखण्ड व व्यवसायिक भू-प्रयोग के 32 भूखण्ड है। योजना के प्रथम चरण में सामुदायिक सुविधाओं हेतु 01 इण्टर कालेज, 01 जूनियर हाईस्कूल व 03 नर्सरी स्कूल हेतु स्थान आरक्षित किया गया है। जनसामान्य की सुविधा के लिए योजना अन्तर्गत 01 सामुदायिक सुविधाओं हेतु भूखण्ड आरक्षित रखा गया है। विस्तृत विवरण निम्नवत है:-भूखंडों के प्रकार, संख्या एवं मूल्य :-योजना में कुल 477 आवासीय भूखंड प्रस्तावित हैं। भूखंडों का विवरण निम्नवत हैः-टाइप-A (450 वर्गमीटर)-25 भूखंडटाइप-B (288 वर्गमीटर)-44 भूखंडटाइप-C (200 वर्गमीटर)-76 भूखडटाइप-D (162 वर्गमीटर)-241 भूखंडटाइप-E (112.50 वर्गमीटर)-91 भूखंड योजना का मुख्य आकर्षण योजना के मध्य स्थित सेन्ट्रल पार्क है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 18,000 य०मी० है। उक्त पार्क को रेडियो खगोलशास्त्री श्री गोविन्द स्वरूप से सम्मान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा, जिसमें लखनऊ, प्रयागराज एवं गोरखपुर जैसे प्रमुख नगरों के बाद मुरादाबाद, नक्षत्रशाला एवं विज्ञान पार्क वाला प्रदेश का चौथा नगर होगा। उक्त के अतिरिक्त पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से योजना में 18 पार्क प्रस्तावित किये गये है। प्रथम चरण योजना में 1200 के०एल०डी० का सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट तथा विद्युत सब-स्टेशन भी प्रस्तावित किया गया है। योजना में सुगम आवागमन हेतु 9.00मी0, 12.00मी0, 18.00मी0 एवं 24.00 मी० चौड़ी सड़के प्राविधानित हैं और वर्षा जल निकासी हेतु नाली, नाला सहित सीवरेज नेटवर्क भी प्रस्तावित है। उक्त योजना के आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों हेतु जनहित पोर्टल (https://janhit.upda.in) पर आवेदन किया जा सकता है। उक्त योजना के 36 मी० चौडी दिल्ली रोड, दिल्ली रोड से मनोहरपुर गांव को जोडने वाली 24 मी० रोड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एन०एच०-9 पर स्थित होने के कारण योजना सहज कनेक्टिविटी प्रदान करती है।पंजीकरण अवधि एवं प्रक्रिया :-पंजीकरण अवधिः 18.02.2026 से 20.03.2026पंजीकरण माध्यमःजनहित पोर्टल https://janhit.upda.inमुरादाबाद विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.mdamoradabad.up.gov.in आवेदन शुल्क ₹ 1,500 (GST सहित)पंजीकरण धनराशि :सामान्य श्रेणीभूखण्ड की अनुमानित लागत का 10%आरक्षित क्षेणीभूखण्ड की अनुमानित लागत का 5%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *