
MORADABAD , कांठ नगर के भूड टीवा मंदिर पर 79 वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी कांठ नगर के भूड़ टीबा मंदिर पर 79 वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज के भारी संख्या में विश्नोई समाज के लोगों ने पहुंचकर धर्मलाभ उठाया। श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन संत स्वामी चंद्रप्रकाश जी महाराज की तपोभूमि कांठ नगर के भूड़ टीबा मंदिर पर 17 फरवरी 2026 को आज एक विशाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हवन यज्ञ प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, प्रसाद 9 बजे से लेकर 12 बजे तक चढ़ाया गया।विचार गोष्ठी 12 बजे से 2 बजे तक की गई। उसके बाद करीब 2.30 बजे मेले के आय व्यय के ब्यौरे का विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रथम बार मेले में गौ ऋषि राजेंद्रानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद उनकी याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मेले में यूपी, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। मेले में अनेक दुकानदारों के द्वारा अपनी अपनी दुकानें लगाई गई थी।मेले में आए श्रद्धालु जनो ने जमकर खरीदारी की। मेले में विशाल भंडारा विश्नोई समाज के ग्राम सरकड़ा विश्नोई निवासी संदीप विश्नोई, विशाल विश्नोई पुत्र पवन कुमार विश्नोई के द्वारा किया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मेले में सभी विश्नोई समाज के लोगों के आने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सुरेन्द्र सिंह विश्नोई,सीपी सिंह विश्नोई,डॉ ओमराज सिंह विश्नोई,मास्टर धर्मपाल सिंह विश्नोई,रामप्रकाश सिंह विश्नोई,नवनीत विश्नोई, इंद्रजीत सिंह विश्नोई,डॉ पंकज कुमार विश्नोई,अशोक कुमार विश्नोई, जगदेवानंद महाराज जी,स्वामी चमन ऋषि आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह और कांठ थाना पुलिस उपस्थित रही।
