• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” नामक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ByMoradabadprahari

Feb 17, 2026

MORADABAD,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक स्तर के अध्यापकों और आंगनवाडी कार्यकत्रियों की क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण हेतु “हमारा आंगन हमारे बच्चे” नामक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कांठ नगर में स्थित कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ मुरादाबाद मृणाली अविनाश जोशी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ मुरादाबाद मृणाली अविनाश जोशी और खंड शिक्षा अधिकारी शिवम् गुप्ता के द्वारा सामूहिक रूप से ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने कहा कि सभी शिक्षक बच्चों को लगातार उनकी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास करें। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतरीन कार्य करें। आगे उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के लिए अलग अलग शिक्षा पद्वति अपनाकर उनका विकास करना चाहिए। सीडीओ मुरादाबाद ने बच्चों के टीकाकरण करने पर विशेष जोर दिया। आगे उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएं जिससे बच्चे उस आकर्षण से आकर्षित हो और बच्चे अच्छे से सीख सके। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जो आंगनवाडी कार्यकर्ता बच्चों को बाल वाटिका में निपुण कर रही हैं वे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एक बेहतरीन कार्य है।इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता रानी,खंड शिक्षा अधिकारी कांठ शिवम् गुप्ता, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव, ए आर पी आशुतोष कुमार, चंद्रभानु विश्नोई,ए आर पी सुनील कुमार, ए आर पी वर्षा रानी,गौरव कुमार,ए आर पी भानु,शीतल कुमारी, विजेंद्र विश्नोई,प्रियंका चौधरी,भुवनेश कुमारी,दीपिका गुप्ता,शालिनी प्रियंका राणा, सहायक लेखाधिकारी शाहनवाज़,विकास शर्मा समेत सभी छात्र और छात्राओं के परिजन,अनेक आंगनवाडी कार्यकर्ता,शिक्षक और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *