• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

SSP द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

ByMoradabadprahari

Feb 17, 2026

मुरादाबाद, दिनांक 17-02-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *