
मुरादाबाद मंडल में निरंतर अपने अधिकृत रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु तथा रेल राजस्व की क्षति पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आदित्य गुप्ता के निर्देशन में समय-समय पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान संचालित किये जा रहें हैं I इसी क्रम में दिनांक 16.02.2026 को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया I सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित शर्मा के नेतृत्व में 06 टिकट चेकिंग स्टाफ ने 02 रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत गाड़ी 15909, 15211, 12232, 13308, 13006, 15212, 14235, 22454, 14307, 15076, 13152, 55059, 55060, 55349, 55363 एवं गाड़ी संख्या 13151 सहित कुल 16 गाड़ियों को चैक किया गया। किलेबंदी टिकट चैकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 43 केस द्वारा ₹19210 /-रूपये , अनियमित यात्रा के 08 केस द्वारा ₹2215 /- रूपये , धुम्रपान एवं गंदगी फैलाने का 09 केस द्वारा ₹1800 /- रूपये सहित कुल 60 केस द्वारा कुल ₹ 23,225 /- रुपये मात्र ( तेईस हजार दो सौ पच्चीस रूपये मात्र ) का रेल राजस्व अर्जित किया गया। मंडल के अलग-अलग स्टेशनों तथा गाड़ियों में टिकट चैकिंग अभियान समय -समय पर संचालित किए जाते है I इसलिए कृपया प्लेटफॉर्म पर प्लेटफॉर्म टिकट या अपना रेल यात्रा टिकट लेकर ही जाएं तथा गाड़ी में बिना टिकट यात्रा न करें एवं जिस श्रेणी / दर्जा का टिकट है, उसी कोच में यात्रा करें। स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में गंदगी व धुम्रपान न करें I रेल यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिए एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या “RailOne“ एप के माध्यम से शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकतें हैं I
