• Sat. Oct 24th, 2026

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम पाई के नाबालिग लड़के की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत

ByMoradabadprahari

Jan 9, 2026

मृतक का फाईल फोटो

MORADABAD,ग्राम पाइंदापुर निवासी एक नाबालिग लड़के की कल सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। अरोपी टैक्टर चालक तज्जम्मुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम सलेमपुर को आज कांठ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पाइंडापुर के निकट रामगंगा नदी पर खनन का कार्य दिन रात चलता रहता है परन्तु कांठ थाना पुलिस चुपचाप सो रही है कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम पाइंदपुर निवासी स्वर्गीय योगराज सिंह पाल के सत्रह साल के नाबालिग लड़के रजत पाल को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने के मामले में कांठ थाना पुलिस ने सलेमपुर निवासी आरोपी तज्जमुल पुत्र मोहम्मद हसन को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पाईंदापुर निवासी मृतक नाबालिग रजत कल सुबह करीब नौ बजे गांव से कांठ को अपने किसी काम से जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसको जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे रजत कुमार घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा था गांव वालों ने उसके परिवार वालों को तुरंत ही उसके ऐक्सिडेंट की जानकारी दी। परिवार वाले तुरंत ही उसके उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में ले गए थे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक मुज्जमिल पुत्र मोहम्मद हसन ग्राम सलेमपुर को देर रात मय ट्रैक्टर ट्राली के गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कांठ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *