• Thu. Jan 29th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

संभल CJM का तबादला, आयी नई लिस्ट, 48 घंटे में तीन जज बदले

ByMoradabadprahari

Jan 23, 2026

संभल में 48 घंटे में दूसरी बार नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की तैनाती की गई है। अब यह कार्यभार कौशांबी के CJM दीपक कुमार जायसवाल संभालेंगे इनको संभल का नया CJM बनाया गया है। वहीं, संभल CJM आदित्य सिंह को वापस सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चंदौसी भेज दिया गया है। इसके अलावा, नावेद अख्तर को जूनियर डिवीजन जज, संभल से अपर सीनियर डिवीजन सिविल जज, चंदौसी नियुक्त किया गया है।

आदित्य सिंह को 2 दिन पहले ही प्रमोशन दिया गया था। उन्हें विभांशु सुधीर की जगह CJM का पद संभला था, लेकिन इस फैसले के खिलाफ वकीलों में काफी नाराजगी थी। आदित्य सिंह ने ही संभल के श्री हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद दावे पर सर्वे के आदेश दिए थे। विभांशु को सुल्तानपुर में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर भेजा गया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार की शाम बड़ा फेरबदल करते हुए 14 जजों के तबादले कर दिए थे। लिस्ट में चौंकाने वाला नाम विभांशु सुधीर का था। विभांशु ने 9 जनवरी को ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान ASP अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने एक मुस्लिम युवक को गोली मार दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *