• Sat. Jun 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र बरेली ने जनपद मुरादाबाद में अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों की जांच की

ByMoradabadprahari

Jan 9, 2026

मुरादाबाद,
उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र बरेली केपी गुप्ता के नेतृत्व में जनपद मुरादाबाद में अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों की जांच की गई तथा आमजन से अपील की गई कि वो अपने वाहनों का संचालन सभी वैध प्रपत्रों के साथ ही करें। दो पहिया वाहन चालक तथा साथ बैठने वाले हेलमेट लगाकर चलें। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट पहनकर चलें तथा खास तौर से यात्री वाहनों को चेक करते हुए चालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी तरह से ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग न करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। ब्लैक फिल्म तथा हूटर बत्ती का अनधिकृत रूप से इस्तेमाल करने वाले वाहनों की भी चेकिंग की गई परंतु कोई भी वाहन ऐसा नहीं मिला जिसमें ब्लैक फिल्म या अनधिकृत रूप से हूटर या बत्ती लगी हो।
उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र के इस सघन जांच के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मुरादाबाद संदीप कुमार पंकज, यात्री कर अधिकारी मुरादाबाद श्री नरेंद्र छाबड़ा तथा अन्य स्थानीय पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *