• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

लापरवाही,हाई वोल्टेज विद्युत लाईन का तार टूटकर लोगों के ऊपर गिरा। बाल बाल बची जान , नहीं थी गाडिंग

ByMoradabadprahari

Nov 12, 2025

मुरादबाद ,

हाई वोल्टेज विद्युत लाईन का तार टूटकर लोगों के ऊपर गिरा। बाल बाल बची जान।सुबह सुबह कांठ करनपुर ठाकुरद्वारा काशीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मिश्रीपुर मझरा के निवासी महेंद्र सिंह के घर के सामने उनके भतीजे सोनू और अन्य लोग खड़े हुए थे अचानक 11000 वोल्ट का तार टूटकर सोनू के सिर पर गिर पड़ा। जिससे वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।जिस समय तार टूटकर गिरा था उस समय विद्युत लाईन चालू थी।लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो पाया।सूचना मिलने पर भाजपा कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान ने तुरन्त विद्युत विभाग के जे ई और एसडीओ को फोन करके सलेमपुर बिजलीघर से आ रही विद्युत आपूर्ति बंद करने को कहा।बता दें कि बिजली के तार पुराने होने के कारण आए दिन ऐसे ही खतरे का भय हमेशा बना रहता है और अचानक तार टूटने और खंबों में करंट उतारने के कारण पशुओं की मौत होने का खतरा बना रहता है।ग्राम मिश्रीपुर के लोगों ने बिजली के तारों को बदलवाकर नए तार लगवाने की मांग की है। तार टूट कर सीधे सड़क पर गिरा तारों के नीचे कोई गाइडिंग लाईन बंधी हुई नहीं थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *