• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

SSP सतपाल अंतिल की जैकेट में लगी गोली, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी दीनू घायल ,कई जिंदा कारतूस बरामद

ByMoradabadprahari

Nov 10, 2025

मुरादाबाद में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश घायल

SSP सतपाल अंतिल की जैकेट में भी लगी गोली, साथी 50 हजार का इनामी दीनू भी घायल।

एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम भोजपुर थाना क्षेत्र के गोट रेलवे स्टेशन के पास हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हासिल की। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और उसका साथी 50 हजार रुपये का इनामी दीनू के गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की जैकेट में भी गोली लगी, हालांकि वे सुरक्षित हैं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को काबू में किया।घटना स्थल से पुलिस ने एक स्विफ्ट कार, 30 बोर की कार्बाइन, तीन 32 बोर की पिस्टल और 30 व 32 बोर के कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।बताया जाता है कि आसिफ उर्फ टिड्डा मेरठ निवासी है, जिस पर मुरादाबाद पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं उसका साथी दीनू भी मेरठ का निवासी है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश और कई संगीन वारदातों में वांछित चल रहे थे। एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। शहर के अपराधीयो में खौंफ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *