• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

आर्य समाज मंदिर कांठ का 108 वाँ वार्षिकोत्सव समारोह कांठ नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

ByMoradabadprahari

Nov 7, 2025

मुरादाबाद,

आर्य समाज मंदिर कांठ का 108 वा वार्षिकोत्सव समारोह नगर कांठ के दयानन्द बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल परिसर निकट नगर पंचायत कार्यालय कांठ में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश चौहान और ताजेंद्र सिंह गांधी उपस्थित रहे। मुख्य भजनोपदेशक के रूप में ओमदेव आर्य अमरोहा, गीता आर्य बहराइच,प्रभात आर्य रुद्रपुर उत्तराखंड,धर्मदेव आर्य नई दिल्ली,नेपाल सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे। मुख्य सहयोगाकांक्षी के रूप में आचार्य महावीर सिंह मुमुक्षु,आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एडवोकेट, जिला मंत्री आशीष कुमार सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्रातः ११ बजे आर्य समाज की शोभायात्रा का शुभारंभ दयानन्द बाल विद्या मंदिर स्कूल निकट नगर पंचायत कार्यालय कांठ से किया गया जो कांठ नगर के सरकारी अस्पताल से होती हुई गांधी आश्रम,मुख्य बस स्टैण्ड,पुलिस चौकी कांठ, वैश्य धर्मशाला,मुख्य शिव मंदिर मेन मार्केट,न्यादर का चौराहा, उपदेश नेता का चौराहा,सैनी धर्मशाला घोसीपुरा,मोहल्ला पट्टीवाला,रविदास मंदिर और फिर रामलीला मैदान परिसर से होती हुई बस स्टैण्ड और फिर अंत में वापस ग्राम महमूदपुर माफी रोड पर कांठ नगर पंचायत कार्यालय के समीप दयानन्द बाल विद्या मंदिर स्कूल पर आकर संपन्न हुई शोभायात्रा में निकाली गई झांकियों में स्वामी दयानंद सरस्वती, हरे वृक्ष बचाओ अभियान की झांकी प्रस्तुत की गई और अंत में भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन के समय अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।अंत में समिति के प्रधान सुरेश कुमार चौहान ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। सुरक्षा की दृष्टि से कांठ कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार,उपनिरीक्षक कमलदीप सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार,संदीप चौहान एड, हेड कांस्टेबल अश्वनी शर्मा और राजीव कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज कांठ के संरक्षक सुशील मणी गुप्ता, राजेन्द्र चौहान,रामनरेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, निमेष गुप्ता, अमित भुईयार पप्पन (मंत्री), आदेश कुमार चौहान,रतेश शर्मा, राजीव शर्मा,रघुराज सिंह,नौबत सिंह चौहान,विक्रम सिंह आर्य,आर्यवीर दल संचालक चमन सिंह,महेंद्र सिंह, झुन्ना सिंह,हरी सिंह जाटव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *