
मुरादाबाद,
दिनांक 27-10-2025 को समय लगभग 11:30 बजे अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारी/कार्यकर्ता नगर निगम कार्याल टाउन हाल मुरादाबाद पर नगर निगम कर्मचारी नाजिर सौरभ से होलीका दहन की सरकारी

जमीन को कब्जामुक्त कराने व अन्य बिन्दुओं पर ज्ञापन देने पहुँचे आरोप है कि वहाँ पर प्रेम बाबू वाल्मीकि, ओमी लाल वाल्मीकि, अनिल लश्करी, नगर निगम का नाजिर सौरभ, सुब्हान, धर्मेन्द्र मुल्तानी व लगभग 50-60 लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। ज्ञापन छीन लिया, बैनर फाड़ दिये, महिलाओं के साथ मार पिटाई व छेडखानी भी की प्रार्थी का बीवो मोबाईल हैण्डसेट व साथी रामौतार का मोबाईल हैण्डसेट छीन लिया व रामौतार के 9,000/- रुपये छीन लिये प्रार्थिनी की गर्भवती पत्नी ठा० मंजूर राठौर के पेट में लात भी मारी। प्रार्थी की न्यू बुलैरो यूपी-21 सीएस-3340 के शीशे तोड़ दिये चारों तरफ ईटें मारकर गाड़ी तोड़ दी चारों टायर सूजों से फाड़ दिये। डेस्क बोर्ड में रखे गाड़ी के कागज व 20,000/-रुपये निकाल लिये। उक्त पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का बताया जाता है जिसमें रामेश्वर दयाल द्वारा उक्त घटना की शिकायत एसपी सिटी से की गई है
