• Thu. Oct 15th, 2026

MBD# जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं एडीएम वित्त श्रीमती ममता मालवीय द्वारा पराली प्रबंधन के प्रति जागरुकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ByMoradabadprahari

Oct 8, 2025

मुरादाबाद,

जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं एडीएम वित्त श्रीमती ममता मालवीय द्वारा पराली प्रबंधन के प्रति जागरुकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट मुरादाबाद से रवाना किया गया।प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर उप निदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू योजना के अंतर्गत धान की पुआल / गन्ने की पत्तियां/ फसल अवशेष को न जलाने एवं सडाकर खाद बनाये जाने हेतु कृषकों को जागरुक करने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रचार वाहन को प्रत्येक विकास खंड में चलाया जायेगा तथा कृषकों को जागरुक किया जायेगा।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग, कृषि विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी टीम पराली प्रबंधन हेतु जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं विकास खंड स्तर पर बनाई गई है।पराली जलाये जाने की सैटेलाईट के माध्यम से सूचना प्रति दिन प्राप्त होती है, जिसमें अक्षांश, देशान्तर के साथ स्थल दिया रहता है, जिसके आधार पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी स्थलीय निरीक्षण करके आख्या देते है।पराली जलाये जाने पर 02 एकड तक 5000 रुपए, 02 से 05 एकड तक 10000 रुपए तथा 05 एकड से अधिक होने पर 30000 रुपए का जुर्माना लगाये जाने का प्राविधान है तथा कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *