• Wed. Apr 8th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी

ByMoradabadprahari

Oct 6, 2025

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा,पत्रकार निर्भीक होकर करें पत्रकारिता,

झारखण्ड,

झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई।

पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच एवं मुकदमा दर्ज करने वाले जादूगोड़ा एवं बालूमाथ थाना प्रभारी के विरुद्ध JJA ने कार्रवाई की मांग की।रांची: झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पत्रकार, झारखण्ड में कैसी बेकसूर पत्रकार पर नहीं होगी कार्रवाई, उपरोक्त बातें झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कहीं।डीजीपी ने कहा पत्रकार संगठनों को डिजिटल मीडिया के लिए कोड ऑफ कंडक्ट को लागू करवाना चाहिए। आज डीजीपी झारखण्ड से झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में १० सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर हसन ने झारखण्ड के विभिन्न जिलों के चार पत्रकारों का मामला उठाया, जिनमें जादूगोड़ा के पत्रकार सुशील अग्रवाल,बालूमाथ के पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता, पूर्वी सिंह भूम के पत्रकार मणि शंकर भगत एवं धनबाद के पत्रकार अजीत सिन्हा शामिल हैं। जादूगोड़ा के पत्रकार पर थाना प्रभारी द्वारा साइबर अपराधियो को संरक्षण देने वाले व्यक्ति व्यक्ति के साथ मिलकर झूठा मामला दर्ज करने का आरोप है, जिसे डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुए डीआईजी कोल्हान को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है, वहीं बालूमाथ के पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता पर पिछले दिनों जानलेवा हमला खबर संकलन को लेकर किया गया था, हमलावर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, उल्टा सुरेन्द्र गुप्ता पर ही थाना प्रभारी और कोयला माफिया द्वारा मिलीभगत से झूठा मामला दर्ज किया गया है, डीजीपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है, साथ ही जांच होने तक किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाने की बात कही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पत्रकार मणि शंकर भगत पर मुखिया द्वारा भ्रष्टाचार को उजागर करने पर SC/ST का मामला दर्ज किया गया है, मणि शंकर ने डीजीपी के समक्ष प्रकाशित खबर एवं मुखिया द्वारा दर्ज की गई शिकायत की प्रति भी डीजीपी को सौंपी। पिछले दिनों दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान धनबाद के पत्रकार अजीत सिन्हा पर जानलेवा हमला करने वालों की डीजीपी से गिरफ्तारी की मांग की गई। इस अवसर पर श्री हसन ने कहा झारखण्ड पुलिस के डीजीपी के रूप में श्री गुप्ता के द्वारा पत्रकारों के साथ सदैव सहयोगात्मक रवैया रहा है, डीजीपी ने संघ द्वारा उठाए सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आज डीजीपी से मिलने वालों में पत्रकार अजय पाण्डेय, पंकज सिंह, आकाश कुमार सोनी, सुशील अग्रवाल, मणि शंकर भगत, सुदीप सिंह बबलू ठाकुर एवं डब्ल्यू मिश्रा मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *