• Thu. Oct 15th, 2026

MDA, उपाध्यक्ष द्वारा गोविंदपुरम एवं सह्याद्री आवासीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया

ByMoradabadprahari

Sep 23, 2025

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एम.डी.ए.) द्वारा प्रस्तावित गोविन्दपुरम एवं सह्याद्रि आवासीय योजनाओं के नियोजित विकास की रूपरेखा हेतु आज माननीय उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण श्री अनुभव सिंह द्वारा प्राधिकरण की तकनीकी टीम एवं कंसलटेंट के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष, MDA द्वारा योजनाओं के प्रस्तावित लेआउट का भौतिक परीक्षण करते हुए विभिन्न मूलभूत सेवाओं एवं सुविधाओं जैसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), विद्युत उपकेंद्र (Electric Sub Station), ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी आवासीय इकाइयाँ, तथा प्रवेश मार्ग आदि के लिए निर्धारित स्थलों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि दोनों योजनाओं में उच्च मानकों के अनुरूप अधोसंरचना विकसित की जाए, जिससे भविष्य में निवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शहरी सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।उक्त योजनाओं के लेआउट अब अंतिम चरण में हैं और इन्हें आगामी बोर्ड बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। स्वीकृति प्राप्त होते ही इन योजनाओं का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा।मुरादाबाद विकास प्राधिकरण नागरिकों को सुनियोजित, सुरक्षित एवं अपने सपनों का आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *