• Thu. Oct 15th, 2026

डॉ. काव्य सौरभ हिंदी गौरव सम्मान से नवाजे गए प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद जुनेद एजाज़ ने किया सम्मानित,

ByMoradabadprahari

Sep 18, 2025

मुरादाबाद (संवाददाता) 16 सितंबर।

मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी दिवस समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रभाषा हिंदी की महत्ता और इसके संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और राष्ट्रीय एकता की आत्मा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में हिंदी ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हिंदी भाषा के प्रयोग पर गर्व करें और इसे आधुनिक तकनीक तथा वैश्विक मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर डॉ. काव्य सौरभ को हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में कॉलेज के छात्र इमरान और छात्रा शीतल ने हिंदी पर अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्रबंधक जुनेद-उल-हक ने कहा कि हिंदी का संरक्षण और संवर्धन हर भारतीय की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद जुनेद एजाज़ ने की। जबकि संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रोमाना अंजुम ने किया। अंत में आभार प्रकट प्राचार्य डॉ. इश्तियाक अहमद आज़मी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *