• Fri. Sep 25th, 2026

रेप-मर्डर केस कोलकाता , CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO गिरफ्तार

ByMoradabadprahari

Sep 15, 2024

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को अरेस्ट कर लिया है. इससे पहले डॉ. संदीप घोष को वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था. अब सीबीआई ने कोलकाता रेप और मर्डर मामले में FIR दर्ज करने में देरी और सबूत गायब करने के आरोप में डॉ. संदीप घोष को अरेस्ट किया है. घोष के साथ ही सीबीआई ने SHO अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *