• Mon. Oct 12th, 2026

बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बोट एंबुलेंस का शुभारंभ

ByMoradabadprahari

Aug 10, 2025

मुरादाबाद,

जिले में बाढ़ संभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाए रखने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय ने मुरादाबाद स्थित दसवां घाट से बोट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बोट एम्बुलेंस बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाए रखने में बेहद कारगर साबित होगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के साथ-साथ बच्चों को डायरिया एवं अन्य बीमारियों से बचाव के साथ-साथ बुजुर्गों को भी स्वास्थ्य सेवाओं से आच्छादित बनाए रखने के नजरिए से इस वोट एंबुलेंस की शुरुआत की गई है।
इस बोट एंबुलेंस में डॉक्टर के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य जरूरी जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही बारिश के दौरान भी बोट एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव एवं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार के लिए जरूरी सभी संसाधन उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि यह वोट एम्बुलेंस 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाएगी और जिले स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम या अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के अनुसार त्वरित रूप से सक्रिय होकर राहत पहुंचाएगी।
इसके माध्यम से बाढ़ प्रभावित गांवों में दवाइयों का वितरण भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाढ़ से कुल 67 गांव प्रभावित हैं जिनमें कृषि के दृष्टिकोण से 62 गांव और आबादी के दृष्टिकोण से 05 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ राशन किट एवं भोजन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है साथ ही जलस्तर पर भी सतर्कता पूर्वक निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *