• Sat. Oct 10th, 2026

UP;अपना दल ने मनाई अम्बेडकर जी की 135 जयंती , डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ByMoradabadprahari

Apr 14, 2025

मुरादाबाद,

आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 भी जयंती सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क मुरादाबाद में मनाई गई जिसमें महान शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना दल एस के पंडित विजय शर्मा प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 मैं हुआ था वह एक अर्थशास्त्री, राजनीतिग्य समाज सुधारक थे उन्होंने समाज को एक महत्वपूर्ण संविधान के रूप में उचित व्यवस्था दी ।

कार्यक्रम में अपना दल एस के शुभम शर्मा जिला महासचिव, लेखराज सिंह पाल जिला अध्यक्ष श्रमिक मंच, अशरफ अली जिला सचिव, हारुन अंसारी जिला सचिव,वरिष्ठ नेता जगदीश राणा, सुरेश चंद्र गोस्वामी, राजेंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ सैनी, बबलू सिंह, नरेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *