• Sat. Oct 3rd, 2026

ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में रूबी कश्यप ने जीता गोल्ड

ByMoradabadprahari

Dec 29, 2024

अयोध्या,

अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी रूबी कश्यप ने भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस में आयोजित ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के पहले दिन 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत रूबी कश्यप ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी मानक पूर्ण कर अर्हता हासिल कर ली है
प्रतियोगिता में रूबी कश्यप के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर खुश होते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुऐ उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ने विश्वविद्यालय का गौरव एवं मान बढ़ाया है इस होनहार खिलाड़ी को विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। विवि क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है कि अखिल भारतीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किसी महिला खिलाड़ी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। जिससे खिलाड़ियों में अपार हर्ष है।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, कुलानुशासक प्रो. एस.एस. मिश्रा, प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जनमेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य, कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, क्रीड़ा उप सचिव डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. विनय सिंह,खेल प्रेमियों ने महिला खिलाड़ी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *