
कांठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीज किया गया बालू भरा डम्पर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, डम्पर बरामद।
कांठ।थाना कांठ पुलिस ने सरकारी संपत्ति चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया बालू से भरा सीजशुदा डम्पर भी बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी हे0मो0 मोनू कुमार ने थाना कांठ पर तहरीर देकर बताया था कि रोड किनारे खड़ा सीजशुदा डम्पर संख्या HR67 D 5613 जिसमें बालू भरा था।अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना कांठ पर मु0अ0सं0 234/2026 धारा 305(E) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रूपबसन्त पुत्र जयमल निवासी मोहल्ला भरतपुर, कस्बा दढियाल, थाना टांडा, जनपद रामपुर को 28 सितम्बर को शाम 5:25 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कस्बा कांठ राहुल राघव, कांस्टेबल अमर सिंह व कांस्टेबल अक्षय उपाध्याय शामिल रहे। पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया डम्पर बरामद कर लिया गया है। सीज किया गया बालू भरा डम्पर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, डम्पर बरामद।
‘आर्टिफिशियल इंटेलिजे ‘अब आधिकारिक तौर पर होगा ‘सुपर इंटेलिजेंस'(SI),https://moradabadprahari.com/?p=4788
