विकास भवन परिसर में आयोजित हुआ भव्य दीपोत्सव, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद

17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के निमित्त गुरुवार को विकास भवन परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
विकास भवन में हुआ भव्य दीपोत्सव
कार्यक्रम के दौरान विकास भवन परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित किए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त तथा अधिशासी अभियंता RES रामपाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने की सहभागिता
इस अवसर पर नाजिर विकास भवन/जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ललित पाल, आशुलिपिक मुख्य विकास अधिकारी गोबिंद सिंह, आशुलिपिक जिला विकास अधिकारी सुरेन्द्र गौतम, लेखाकार अनुज कुमार और तकनीकी विशेषज्ञ राहुल शर्मा समेत विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
