• Mon. Sep 7th, 2026

मंडलायुक्त ने किया मुरादाबाद स्मार्ट सिटी कार्यालय का भ्रमण, स्मार्ट परियोजनाओं की प्रगति और राजस्व सृजन की संभावनाओं को लेकर की समीक्षा।

ByMoradabadprahari

Sep 7, 2026

मंडलायुक्त, मुरादाबाद मंडल/अध्यक्ष, मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्रीमती संगीता सिंह द्वारा मुरादाबाद स्मार्ट सिटी कार्यालय का भ्रमण किया गया।

इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं, Integrated Control and Control Centre (ICCC) की कार्यप्रणाली, इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ECB), स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्किंग, वेंडिंग जोन, स्मार्ट जल आपूर्ति सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी अधिकारियों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं उनके माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।

मंडलायुक्त ने परियोजनाओं के प्रभावी संचालन, नियमित मॉनिटरिंग तथा नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

*ICCC एवं Emergency Call Box (ECB) सुविधाओं की समीक्षा*

मंडलायुक्त ने Integrated Command and Control Centre (ICCC) का अवलोकन करते हुए शहर में स्थापित स्मार्ट तकनीकी उपकरणों, निगरानी प्रणालियों एवं डिजिटल सेवाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ICCC में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए शहर की निगरानी एवं नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।उन्होंने शहर की विभिन्न सड़कों पर स्थापित Emergency Call Box (ECB) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ECB को अधिक जनोपयोगी एवं User Friendly बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां ECB स्थापित किए गए हैं, वहां उनके आसपास एवं आवश्यक स्थानों पर User Operating Manual/उपयोग संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिक आवश्यकता पड़ने पर इनका आसानी से उपयोग कर सकें।ICCC में शहर की पीकिंग की तैयारियों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान Round About पर लगाए गए स्मार्ट लाइटिंग पोल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विभिन्न सड़कों पर लगाए गए कैमरों के माध्यम से लोगों की पहचान अथवा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में AI एवं मॉनिटरिंग तकनीक के सफल उपयोग की जानकारी भी दी गई।

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा, नागरिक सुविधाओं पर जोर

मंडलायुक्त ने स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्किंग, वेंडिंग जोन, स्मार्ट जल आपूर्ति सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधाओं एवं उनके उपयोग की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की सफलता केवल आधुनिक तकनीक एवं परिसंपत्तियों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इनका प्रभावी उपयोग और आम नागरिकों को मिलने वाला वास्तविक लाभ ही इसकी सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नागरिकों से प्राप्त फीडबैक एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान देने तथा सुविधाओं को अधिक से अधिक Citizen Friendly बनाने के निर्देश दिए।

*राजस्व सृजन एवं वित्तीय स्थिरता पर विशेष जोर*

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने मुरादाबाद स्मार्ट सिटी की Financial Sustainability एवं Revenue Generation पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी की परिसंपत्तियों एवं संसाधनों से बेहतर राजस्व प्राप्त करने के प्रयास किए जाएं तथा ऐसी व्यावसायिक एवं दीर्घकालीन Revenue Generation Projects विकसित की जाएं, जिनसे स्मार्ट सिटी को नियमित आय प्राप्त हो सके।उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित भवन एवं उनमें स्थापित ट्रेडिंग मशीनों के संचालन से अपेक्षित राजस्व प्राप्त न होने के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकसित रेस्टोरेंट परिसंपत्तियों से आय अर्जन हेतु स्टेक होल्डर मीटिंग आयोजित कर सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही वेंडिंग जोन, पार्किंग, वाणिज्यिक परिसंपत्तियों एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों के Asset Monetisation की संभावनाओं का अध्ययन कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के लिए सुदृढ़ राजस्व स्रोत विकसित करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सार्वजनिक धन से विकसित परिसंपत्तियां शहर की महत्वपूर्ण संपदा हैं।

इनका बेहतर रख-रखाव, अधिकतम उपयोग एवं दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना आवश्यक है।इस अवसर पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी, मुख्य अभियंता, मुख्य वित्त अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *