• Mon. Sep 7th, 2026

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ बनी वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान और सुगम आवागमन का मजबूत माध्यम

ByMoradabadprahari

Sep 7, 2026
मुरादाबाद क्षेत्र में 28 अगस्त से 06 सितंबर तक 11,551 वरिष्ठ महिला यात्रियों ने उठाया निःशुल्क रोडवेज यात्रा का लाभ।

AI

धामपुर डिपो से सर्वाधिक 2,915 तथा बिजनौर से 2,322 महिला यात्रियों ने किया निःशुल्क सफर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में संचालित ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सुगम परिवहन का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।


योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिला यात्रियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहनपरिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मुरादाबाद क्षेत्र में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
28 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक मुरादाबाद क्षेत्र के विभिन्न रोडवेज डिपो में कुल 11,551 वरिष्ठ महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं द्वारा योजना का लाभ लिया जाना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की यह पहल उन्हें आवागमन में आर्थिक राहत देने के साथ-साथ आत्मविश्वास एवं सम्मान की अनुभूति भी करा रही है।

धामपुर और बिजनौर डिपो से सर्वाधिक महिला यात्रियों ने लिया लाभ


मुरादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत योजना के क्रियान्वयन की स्थिति पर नजर डालें तो धामपुर डिपो में सर्वाधिक 2,915 वरिष्ठ महिला यात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की। इसके बाद बिजनौर डिपो में 2,322 तथा पीतलनगरी डिपो में 2,190 महिला यात्रियों ने योजना का लाभ उठाया।
इसी प्रकार नजीबाबाद डिपो में 992, मुरादाबाद डिपो में 846, रामपुर डिपो में 779, चांदपुर डिपो में 779 तथा अमरोहा डिपो में 728 वरिष्ठ महिला यात्रियों को निःशुल्क रोडवेज यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

हर दिन बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं को मिल रही निःशुल्क यात्रा सुविधा
28 अगस्त से 06 सितंबर तक योजना के अंतर्गत प्रतिदिन भी बड़ी संख्या में महिला यात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की। 28 अगस्त को 2,287, 29 अगस्त को 2,001, 30 अगस्त को 852, 31 अगस्त को 780, 01 सितंबर को 1,169, 02 सितंबर को 1,045, 03 सितंबर को 887, 04 सितंबर को 888, 05 सितंबर को 786 तथा 06 सितंबर को 856 वरिष्ठ महिला यात्रियों ने योजना का लाभ प्राप्त किया।
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए तेजी से उपयोगी एवं लोकप्रिय परिवहन सुविधा के रूप में स्थापित हो रही है।

आधार अथवा मतदाता पहचान-पत्र से सरलता से सुनिश्चित हो रही पात्रता
योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की उत्तर प्रदेश निवासी महिला यात्री पात्र हैं। निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्राप्त करने के लिए महिला यात्री को आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान-पत्र प्रस्तुत करना होता है। उपलब्ध पहचान-पत्र के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनकी आयु एवं पात्रता सुनिश्चित की जाती है।
पात्रता सत्यापित होने के बाद रोडवेज बस में ईटीआईएम (Electronic Ticket Issuing Machine) के माध्यम से शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाता है। टिकट पर बस संख्या, यात्रा के प्रारंभिक स्थान तथा गंतव्य स्थान सहित आवश्यक विवरण दर्ज किया जाता है। इससे निःशुल्क यात्रा का विधिवत रिकॉर्ड भी तैयार हो रहा है और योजना की पारदर्शिता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होती है।

वरिष्ठ महिलाओं की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान
क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, मुरादाबाद क्षेत्र, अमरीन अख्तर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाने के लिए रोडवेज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। पात्र महिलाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने, उनकी पात्रता सुनिश्चित करने तथा निःशुल्क टिकट जारी करने की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

निःशुल्क यात्रा से आर्थिक राहत के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
क्षेत्रीय प्रबंधक अमरीन अख्तर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की यह पहल वरिष्ठ महिलाओं को केवल निःशुल्क परिवहन सुविधा ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें अपने कार्यों के लिए स्वतंत्र रूप से आवागमन करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। परिवार, सामाजिक एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं से जुड़ी यात्राओं में किराये का आर्थिक भार कम होने से वरिष्ठ महिलाओं को प्रत्यक्ष राहत मिल रही है।
उन्होंने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सशक्तिकरण की भावना को धरातल पर उतारने वाली महत्वपूर्ण पहल है। रोडवेज विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र वरिष्ठ महिलाओं तक पहुंचे और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *