• Mon. Sep 7th, 2026

मुरादाबाद में त्योहारी सीजन व सुरक्षा को लेकर सतर्कता: प्रशासन और पुलिस ने विस्फोटक गोदामों और विक्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण

ByMoradabadprahari

Sep 6, 2026

मुरादाबाद एसएसपी मुरादाबाद के निर्देशानुसार आगामी सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत आने वाले विस्फोटक पदार्थों (आतिशबाजी/पटाखे) के विक्रय स्थलों और गोदामों की सघन जांच की गई।

संयुक्त निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी उपजिलाधिकारी (एसडीएम)क्षेत्राधिकारी (सीओ)मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) मुरादाबादसंबंधित अग्नि शमन अधिकारी (FSO)निरीक्षण का दायरा और प्रमुख क्षेत्र सुरक्षा टीमों ने मुरादाबाद के निम्नलिखित थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गोदामों और दुकानों का भौतिक सत्यापन किया:

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र (अगवानपुर चौकी अंतर्गत) थाना कटघर क्षेत्र ,थाना पाकबड़ा ,क्षेत्र थाना कांठ क्षेत्र को दिए गए प्रमुख निर्देश एवं मानक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम संचालकों और दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

मुख्य बिंदुओं में निम्नलिखित शामिल रहे:

अग्निशमन यंत्र: सभी विक्रय स्थलों और गोदामों में पर्याप्त मात्रा में चालू हालत में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers) और रेत-पानी की बाल्टियां उपलब्ध रखना अनिवार्य किया गया।

वैध लाइसेंस: कारोबारियों के पास वैध लाइसेंस और निर्धारित भंडारण क्षमता की प्रतियों की जांच की गई। क्षमता से अधिक विस्फोटक रखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विद्युत सुरक्षा: गोदामों और दुकानों की विद्युत वायरिंग की जांच की गई ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी दुर्घटनाओं से पूरी तरह बचा जा सके।

निकास मार्ग: आपातकालीन स्थिति के लिए सुरक्षित और खुले निकास मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से विस्फोटक और आतिशबाजी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *