• Sun. Sep 6th, 2026

कासगंज के आनंदपुर में SC/ST एक्ट के मुकदमे पर बवाल, 12 साल के बच्चे और महिलाओं तक को बनाया नामजद – क्षत्रिय समाज में आक्रोश

ByMoradabadprahari

Sep 6, 2026
पीड़ित परिवारों से मिले करणी सेना और वीर सेना के नेता, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।

बिजनौर। कासगंज जिले के आनंदपुर गांव में दर्ज हुए SC/ST एक्ट के मुकदमे ने अब तूल पकड़ लिया है। आज कासगंजकासगंज जिले के आनंदपुर गांव में पहुंचे बिजनौर निवासी और वीर सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष और क्षत्रिय करणी सेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कुँवर रसिक चौहान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षत्रिय समाज के 37 नामजद एवं 1 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद जो बात सबसे चिंताजनक सामने आई, वह यह है कि 12 वर्ष के बच्चे को भी इस मुकदमे में नामजद किया गया है और ऐसे लोगों को भी नामजद किया गया है जो घटना के समय अपने कार्यालय में मौजूद थे।

गांव की मातृशक्ति ( महिलाओं) के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है।गांव की माताओं-बहनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें खेतों में जाने तक में असुरक्षा महसूस होती है और शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

इस मामले पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर रसिक चौहान जी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से हर संभव संघर्ष किया जाएगा तथा पीड़ित परिवारों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने सरकार और प्रशासन से सीधा सवाल पूछा है कि यदि किसी निर्दोष पर मुकदमा दर्ज होता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कब होगी? यदि बच्चों और मातृशक्ति को भी मुकदमों में घसीटा जाएगा, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए?”गांव के युवाओं और सम्मानित लोगों के साथ भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और सभी ने एकजुट रहने का संकल्प लिया।

करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला, तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *