• Thu. Sep 3rd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नजीबाबाद से कोटद्वार तक दीपमाला संतोषी के दौरे में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

ByMoradabadprahari

Sep 2, 2026

नजीबाबाद/कोटद्वार। भाजपा प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश दीपमाला संतोषी के दो दिवसीय दौरे के दौरान बिजनौर जिले के नजीबाबाद से लेकर उत्तराखंड के कोटद्वार तक भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।अपने दौरे की शुरुआत में नजीबाबाद में उन्होंने जनसुनवाई की और प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसके बाद वह मालन नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। जहां पर उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही।इसके उपरांत प्रदेश मंत्री उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धबली धाम मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान संकटमोचन बजरंगबली हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री सिद्धबली धाम परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान दीपमाला संतोषी ने स्वयं हनुमान जी का पटका पहनाकर अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।भंडारे में भारतीय किसान यूनियन प्रधान संघ के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामोद कुमार भी सपरिवार पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *